फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: CM मान बोले- पुलिस की मौजूदगी में हत्या बर्दाश्त नहीं, पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने का दिया आदेश

Thu, 10 Nov 2022 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है और इस मामले को जल्द ही कानूनी निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पुलिस की मौजूदगी में हुई दो हत्याओं के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को गैंगस्टर मुक्त पंजाब बनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में हत्या हो रही है यह बर्दाश्त के बाहर है। हमारी सरकार बदलाव लेकर आई है। सभी धर्मों की रक्षा करना हमारा फर्ज है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी गौरव यादव को कोटकपूरा हत्याकांड की जांच संभालने को कहा है।

विज्ञापन


इस घटना से जुड़ी पूरी जांच डीजीपी की देखरेख में होगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर कड़े कदम उठाने और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी और जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक में पुलिस को कोटकपूरा मामला जल्द से जल्द सुलझाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी भी हासिल की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को राज्यभर में नाकेबंदी करने और शहरों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती पर जोर दिया और कहा कि लाइसेंसी हथियारों की समीक्षा भी करें, जिससे आपराधिक गतिविधियों में हथियारों के इस्तेमाल के बारे में पता लगाया जा सके। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी गौरव यादव को निर्देश दिया कि वह पुलिस फोर्स को आधुनिक प्रशिक्षण मुहैया कराएं ताकि पुलिस फोर्स को और अधिक मुस्तैद बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुश्मन ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी सरकार: मान
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है और इस मामले को जल्द ही कानूनी निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। हत्यारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा, मैं पंजाबवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सरकार हर हाल में अमन-शांति कायम रखेगी और दुश्मन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देगी।

डीजीपी खुद खंगाल रहे हमलावरों के सुराग
  • घटनास्थल से टावर लोकेशन के माध्यम से पता किया जा रहा है कि कितने फोन चालू थे
  • डीजीपी ने इस काम में साइबर सेल की टीमों की मदद ली है
  • सोशल मीडिया पर इस घटना के पक्षकारों की तलाश भी शुरू कर दी है
  • हमलावरों के आतंकवादियों और खालिस्तानियों से संबंधों की जांच भी हो रही है
  • विदेश में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद डीजीपी ने इस मामले में इंटेलिजेंस विंग को भी सक्रिय कर दिया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें