फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा शिरोमणि अकाली दल, सीएम मान ने कसा तंज-अकाली दल से पंजाब बचा लो

Thu, 04 Jan 2024 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

शिरोमणि अकाली दल एक फरवरी से सूबे में पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में इसका फैसला लिया गया था। इसके मान सरकार की असफलताओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल एक फरवरी से पंजाब बचाओ यात्रा निकालेगा। इस पर सीएम भगवंत मान ने तंज कसा है। सीएम ने एक्स पर लिखा- पूरे पंजाब को 15 साल तक हर तरफ से लूटने के बाद अकाली दल बादल ने बड़ा सच बोला। वोट से पहले पूरे पंजाब में "अकाली दल पंजाब बचाओ" यात्रा शुरू करने का एलान किया है। ये कभी माफी मांगेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

इसके जवाब में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा-शिरोमणि अकाली दल पंजाब को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहा है। वह दिन दूर नहीं जब सभी पंजाबी भगवंत भगाओ यात्रा निकालेंगे।

पंजाब का इतिहास बलिदानों से भरा है। पंजाबियों से ज्यादा मेहनती कोई नहीं है और भगवंत मान उस पंजाब में दिल्ली मॉडल लागू कर रहे हैं। पंजाबी देश को रास्ता दिखाते हैं और भगवंत मान ने पंजाब को दिल्ली के हवाले कर रिमोट कंट्रोल दिल्ली को दे दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें