हम लग्जरी गाड़ी नहीं खरीद रहे, जिनके पास उन्हें वापस लेंगे
आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्रियों के लिए लग्जरी गाड़ियों की चर्चा पर सीएम भगवंत मान ने चुप्पी तोड़ी है। मान ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार अपने मंत्रियों के लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीद रही है। इसके साथ ही कहा कि पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों के पास जो सरकारी गाड़ियां हैं, उसे भी सरकार वापस ले लेगी।
परगट सिंह बोले-117 विधायकों की गाड़ियां वापस लें मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पलटवार करते हुए परगट सिंह ने कहा है कि वह 117 विधायकों की गाड़ी वापस लेने की हिम्मत दिखाएं। परगट ने कहा कि वह सरकारी गाड़ी को वापस लेने के सीएम के फैसले का स्वागत करते हैं। साथ ही उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि गाड़ी बतौर विधायक मिली है। उम्मीद है कि सीएम का यह फैसला बदलाखोरी वाला नहीं है।