फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बादल ने किया आराम, विवाद सुलझाते रहे कैप्टन

Sat, 04 Feb 2017 12:48 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, बादल/लंबी(मुक्तसर)।
विज्ञापन
बादल और कैप्टन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव प्रचार का शोरगुल थमने के बाद शुक्रवार को जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गांव बादल स्थित अपने निवास पर आराम किया। वहीं गांव हाकूवाला में अकालियों-कांग्रेसियों में विवाद सुलझाने के चक्कर में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आराम हराम हो गया। 
विज्ञापन


प्रचार खत्म होने के बाद शुक्रवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबी हलके के गांवों में घूमकर जनसंपर्क साधने और लंबी में ही आराम करने का प्रोग्राम बना रखा था, मगर गांव हाकूवाला में अकालियों-कांग्रेसियों में विवाद के बाद उन्हें जाना पड़ा। 

प्रचार के कारण मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत वीरवार रात खराब हो गई थी। जिस कारण उन्होंने शुक्रवार को बादल में अपने घर पर ही आराम कर दिन गुजारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुक्तसर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को घर बुलाकर चुनाव में कायम होने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने बादल निवास पर भाजपा जिला नेताओं से साधा संपर्क

प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के चुनिंदा मुख्य नेताओं के साथ हुई इस बैठक में सीएम ने चुनाव में जीत के लिए कोई कसर बाकी न रहने की बात कही। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, उपाध्यक्ष तरसेम गोयल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश मिड्ढा, विक्रांत गिरधर और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश बब्बर शामिल हुए।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह करीब बारह बजे लंबी स्थित कांग्रेस के चुनाव दफ्तर पहुंचे। वहां कुछ देर उन्होंने कार्यकर्ताओं के बच्चों को दुलार दिया और उनके साथ बातें की। कुछ ही देर में गांव हाकूवाला में अकालियों और कांग्रेसियों में विवाद हो जाने पर उन्हें वहां जाना पड़ा। 

यहां करीब एक घंटे तक विवाद होता रहा। इसके बाद उन्होंने वापस चुनाव दफ्तर आते समय एक-दो गांवों में लोगों से राबता कायम किया। वापस चुनाव दफ्तर लौटकर कुछ देर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और करीब ढाई बजे लौट गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें