बरनाला के हलका भदौड़ में संगत दर्शन के दौरान बादल ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए सिद्धू, कैप्टन और केजरीवाल को करारा जवाब दिया है। संगत दर्शन के अंतिम तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एसवाईएल के मुद्दे पर गलत तथ्य पेशकर राज्य के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
असलियत तो यह है कि कांग्रेस ने राज्य से पानी छीनने के लिए एसवाईएल बनाने का समझौता किया था और उस समय नहर खोदने का नींव पत्थर रखने वाली इंदिरा गांधी का कैप्टन ने स्वागत किया था। अब अपनी साख को बचाने के लिए कैप्टन झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
सिद्धू के आप में जाने से पंजाब की सियासत पर कोई फर्क नहीं पडे़गा
पंजाब की सियासत
- फोटो : file photo
सिद्धू के आप में जाने से पंजाब की सियासत पर कोई फर्क नहीं पडे़गा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में जाते हैं तो इसकी पंजाब की सियासत पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। पंजाब के लोक दलबदलुओं, मौकापरस्त नेताओं के खिलाफ हैं। बादल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकान के आने से राज्य को एम्स, आईआईएम, बागवानी खोज बारे ग्रेजुएट सेंटर, सड़कों का जाल बिछाने के लिए मंजूरी व स्मार्ट सिटी सहित अहम प्रोजेक्ट मिले हैं। इस मौके पर बादल के साथ वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, राज्य सरकार के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, जिला प्रधान परमजीत सिंह खालसा, पूर्व सैनिक विंग के प्रधान गुरजिंदर सिद्धू, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर, डीसी भूपिंदर सिंह राय मौजूद थे।
फोकी शोहरत पाने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रहे केजरीवाल
Badal and Kejriwal
- फोटो : file photo
फोकी शोहरत पाने के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रहे केजरीवाल
बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की तरफ से अपने सियासी विरोधियों की खिलाफ दिए जा रहे बयान सिद्ध करते हैं कि केजरीवाल एक मायूस आदमी हैं। उनको जहां अपनी कुर्सी की मर्यादा के बारे में कुछ नहीं पता, वहीं वह फोकी शोहरत हासिल करने के लिए बेतुकी व निराधार बयानबाजी कर रहे हैं। बादल ने कहा कि किसी मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता कि वह प्रधानमंत्री व अपने सियासी विरोधियों के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करे। केजरीवाल पंजाब में सत्ता हासिल करने के सपने देख रहे हैं, लेकिन उनको पंजाब के इतिहास, भूगोल व सभ्याचार के बारे में ज्ञान नहीं है।