‘कैप्टन दी होऊ इह आखिरी चौण, मैं हाले बहुत लडना...। जदों तक मेरे साहां विच्च साह ने, मैं चोणां लड़नियां ने...।’ यह कहना है राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का।
गांव बादल वोट करने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान कि ‘यह चुनाव मेरा (कैप्टन) और बादल का आखिरी चुनाव है’, पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन का बेशक यह आखिरी चुनाव होगा, मगर वह तो आखिरी सांस तक चुनाव लड़ते ही रहेंगे। कैप्टन कौन होते हैं, उनके आखिरी चुनाव का फैसला देने वाले।
बादल ने दावा किया कि पंजाब में शिअद-भाजपा की हुकूमत दोबारा आएगी। आम आदमी पार्टी के भी मैदान में होने पर शिअद-भाजपा को होने वाले नुकसान पर बादल ने कहा कि इससे किसी पार्टी को नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे पंजाब को नुकसान पहुंचेगा।