शहीदी जोड़ मेल के दूसरे दिन फतेहगढ़ साहिब में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी शहीदी कांफ्रेंस का आयोजन किया और दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और महान शहीद बाबा जोराबर, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी को धर्म की लिए दी गई शहादत को नमन किया।
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के सामने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अगुवाई में कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसको शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो कृपाल सिंह बडूंगर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर मंच से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि श्री फतेहगढ़ साहिब पूरी दुनिया के लिए लाइट हाउस है।
दुनिया भर में सिखों की आबादी ढाई प्रतिशत हैं लेकिन देश कौम की खातिर 80 फीसदी कुर्बानियां सिखों ने दी हैं। हम संख्या में कम हैं पर अपने सिद्धांतों के अनुसार सबसे अमीर विरासत और सर्वधर्म का समूह है।
धार्मिक मंच से सियासी होते हुए सीएम बादल ने कहा कि 2017 नजदीक हैं कुछ पंथ विरोधी ताकतें पंजाब में अपना भविषय देख रहीं है जिससे पंजाब के दुख दर्द से कोई लगाव नहीं। हमें सरकार बनाने का कोई शौक नहीं किंतु हमारे अंदर पंजाब को बचाने का दर्द है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1984 में जो सैकड़ों लोगों का कत्लेआम अमृतसर साहिब में करवाया उसे पूरी दुनिया जानती है। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिसे पंजाब से कोई लगाव नहीं, किसी धर्म प्रति सतिकार नहीं, पंजाब की उन्हें नब्ज तक पता नहीं ऐसी मौकापरस्त ताकतों की चालों को समझना होगा इनसे पंजाब बहुत पीछे चला जाएगा। एसवाईएल पर बादल ने कहा कि हम किसी ी सूरत में अपने अनमोल पानी को पड़ोसी राज्य को नहीं देंगे।
सुखबीर ने किए तीन बड़े एलान
सीएम ने मंच से चलाए सियासी तीर
पंजाब फतेह करेगा अकाली दल-सुखबीर
उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मंच से कहा कि शिरोमणि अकाली दल देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी उम्र सौ साल से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल 2017 में बाबा बंदा सिंह बहादुर की तरह पंजाब फतेह करेगा और चंडीगढ़ में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराया जाएगा।
2017 के चुनावों की जंग शुरु हो गई है फैसला लोगों ने करना है। कांग्रेस से वोट मांगने आते हर एक विधायक का फैसला दिल्ली में बैठा गांधी परिवार करता है। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों के कर्जा-कुर्की के फार्म भरवा रहे हैं। कैप्टन को फार्म के साथ एक हलफिया बयान दें कि कर्जा माफ न होने पर वह किसानों को महल पर कब्जा करवाएंगे।
सुखबीर ने किए तीन बड़े एलान
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह पंजाब के 12 हजार गांवों में पक्की सडक़ें, सीवरेज एवं गलियों में सोलर लाईट सिस्टम लगाने जा रहे हैं। पांच गांवों के बाद एक स्किल सेंटर खोला जाएगा जिसमें प्रशिक्षण लेकर नौजवान अपने कारोबार कर सकते हैं, हर साल लाखों नौजवानों को नौकरियां, किसानों एवं गरीबों का बैंक से लिया कर्ज का ब्याज सरकार तय करेगी जिसके लिए सरकार ने कानून बना दिया है और किसान सहकारी बैंकों से लोन लेने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा।