फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया में फंसे युवाओं का मामला विदेश मंत्रालय में उठाऊंगा: CM

Fri, 13 May 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी(मुक्तसर)
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ने कहा कि वह इस घटना की पूरी जानकारी हासिल कर इस मामले को विदेश मंत्रालय में उठाएंगे। आम आदमी पार्टी को अनाड़ियों का दल बताते हुए कहा कि इस पार्टी के नेताओं के कोई नियम नहीं हैं। यह दल मुद्दों की राजनीति के बजाए निजी आरोपों की सियासत करने पर लगा हुआ है। दिल्ली के लोगों में वहम डालकर इस पार्टी ने वहां तो सत्ता पर कब्जा कर लिया है, मगर प्रदेश के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेताओं को न तो प्रदेश के हितों की परवाह है और न ही इन्हें प्रदेश के मुद्दों के बारे में कुछ पता है। इसलिए यह पार्टी प्रदेश में सरकार नहीं चला सकती। सीएम बादल ने वीरवार को मुक्तसर हलके में तीसरे दिन वीरवार को संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनीं। निजी स्कूलों की ओर से की जा रही लूट पर बादल बोले कि सूबा सरकार की ओर से एक रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाई जा रही है, जो सभी स्कूलों पर निगरानी रखेगी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को कोई दिक्कत न आए। अभिभावकों की लूट को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा, संगरूर जिले के कुप रोहिड़ा में बड़े घल्लूघारे, गुरदासपुर जिले के गांव काहनूवाल छंब में छोटे घल्लूघारे की यादगार और चप्पड़चिड़ी में बाबा बंदा बहादुर की यादगार का निर्माण कराया। यही नहीं जालंधर के पास करतारपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों की कुर्बानियों की मूर्तियां लगाने के लिए जंग-ए-आजादी यादगार बनाई जा रही है। किसानों को खेती सहायक धंधे अपनाने की जरूरत पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से युवाओं को हुनर सिखलाई देने की व्यवस्था की जा रही है। युवाओं को अपने हुनर को तराशकर पारिवारिक आमदन में वृद्धि करनी चाहिए। सूबे के हर जिले में हुनर सिखलाई केंद्र खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने गांव मड़मल्लू, जस्सेआणा, मांगटकेर, गुलाबेवाला, चक्क जवाहरेवाला समेत अन्य गांवों में संगत दर्शन कर पंचायतों की मुश्किलें सुनीं। इस मौके पर यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, सांसद शेर सिंह घुबाया, मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला, प्रमुख सचिव कुमार अमित, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और एडीसी कुलवंत सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें