फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम बादल ने कहा, बिखर चुकी है आप, चुनाव तक हो जाएगी खत्म

Sun, 18 Sep 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है और चुनाव तक यह खत्म हो जाएगी। बादल शनिवार को अमरगढ़ के गांव लसोई में संगत दर्शन करने आए थे और पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं गांवों के विकास के लिए ग्रांटों के चेक बांटे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पहले ही दो सांसद छोड़ गए, फिर प्रदेश कनवीनर ने इसे अलविदा कहा और अब रोजाना ही इसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं जो इसके जल्द खत्म होने का सूचक है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मौकापरस्त लोगों का नापाक गठबंधन है जो ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।

कांग्रेस को आड़े हाथों लेते सीएम बादल ने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर राज्य का कभी ना पूरा होने वाला नुकसान किया है और अपने कार्यकाल दौरान लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटकर अपना उल्लू सीधा किया है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, हलका विधायक इकबाल सिंह झुंदा, मुख्यमंत्री के संयुक्त विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, एसजीपीसी सदस्य जैपाल मंडियां, जसवीर सिंह दिओल, बीबी परमजीत कौर विर्क, डीआईजी बलकार सिंह सिद्धू, डीसी अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें