फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुलदा सिंह मर्डर कैसः वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जगतार तारा की पेशी

Sun, 18 Sep 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
supreme court - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रहे रूलदा सिंह के मर्डर केस में शनिवार को एडिशनल सेशन जज अरुण गुप्ता की अदालत में सुनवाई हुई। इस मौके पर चंडीगढ़ की बुडै़ल जेल में बंद आतंकी जगतार सिंह तारा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी भुगती।
विज्ञापन


उधर पुलिस आज नाभा जेल में बंद रमनदीप सिंह गोल्डी को कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। इस मामले में शनिवार को कोई गवाह न आने के कारण अगली सुनवाई 12 अक्तूबर तय कर दी गई। 

पिछली तारीख पर अदालती कार्रवाई के दौरान तारा ने अदालत के सामने बयान देकर मांग की थी कि उसकी सुनवाई उसकी निजी पेशी करवा कर की जाए। साथ ही उसने अपने केस के चालान की कापी अपने वकील के जरिये मुहैया कराने की भी मांग की थी। इस दौरान बचावपक्ष के लिए वकील बरजिंदर सिंह सोढी पेश हुए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूलदा सिंह को 2009 में अज्ञात व्यक्तियों ने नई अनाज मंडी सरहिंद रोड पर उनकी दुकान कम रिहायश पर ही गोलियां मार कर गंभीर घायल कर दिया था। बाद में रूलदा सिंह की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें