फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का आगाज कुछ इस तरह करेंगे अरविंद केजरीवाल, स्पेशल प्लान

Sun, 11 Dec 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
नए साल 2017 की शुरुआत करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पेशल प्लान बनाया है। इसका खुलासा हरियाणा आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने किया।
विज्ञापन


नवीन ने बताया कि एक जनवरी को नोटबंदी के फैसले के विरोध में रोहतक में प्रदेश स्तरीय तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली की जाएगी। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शिरकत करेंगे और नोटबंदी की आड़ में भाजपाइयों के घोटाले का पर्दाफाश करेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आठ लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। शनिवार को आप प्रदेशाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मीडिया से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि कालेधन को लेकर नोटबंदी के फैसले से जनता को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में भाजपा के कार्यालय काले धन के अड्डे बन चुके हैं। भाजपा नेता एजेंट इसके बने हुए हैं। आप कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को लेकर जो सर्वे किया है उसमें 80 फीसदी लोग इसके विरोध में हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 6 के मैदान में होगी 'आप' की ये विशाल रैली

नवीन जयहिंद
नवीन जयहिंद ने कहा कि 'आप' कार्यकर्ता अब भाजपा के नोटबंदी घोटाले को जनता के सामने उजागर करेंगे। एक जनवरी को नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो रहे हैं। इसी दिन सेक्टर-6 स्थित मैदान में पार्टी की तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली होगी।

रैली में मुख्य वक्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। जयहिंद ने पंजाब में आप को 100 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया है। एसवाईएल पर कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना रखा है।

पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद यह मुद्दा भाईचारे से सुलझा दिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली के विधायक दिनेश मोनिया ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से बड़े घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक ने प्रदेश भर से आए आप कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें