फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी छाए रहेंगे बादल, कल तेज बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर वीरवार को भी देखने को मिला। शहर के कुछ इलाकों में सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। शनिवार को मौसम विभाग ने तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 12.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 8 जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में कई स्थानों पर गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने हिदायत जारी की है कि बारिश के दौरान लोग सावधानी से गाड़ी चलाएं, कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें, गरज व ओलावृष्टि की घटना के दौरान बाहर जाने से बचें, गरज व बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों व जलाशयों के पास न जाएं। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलेंगी। उसके बाद फिर से तेज बारिश के आसार हैं और शीतलहर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें