फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मुख्यमंत्री बादल ने कहा, कैरी ऑन जट्टा

Wed, 11 Dec 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब की सफलता से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल काफी उत्साहित नजर आए। तो डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी भावुक दिखाई दिए। पिता-पुत्र ने समापन समारोह के दौरान जमकर एक-दूसरे की तारीफ की।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि समिट की सफलता का श्रेय सुखबीर बादल को जाता है, क्योंकि वह इस विभाग के प्रमुख हैं। इसके लिए पूरा होमवर्क किया गया था और सुखबीर सफल हुए। मुझे गर्व है, मैंने पंजाब को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने का सपना देखा था, अब हम हर क्षेत्र में नंबर-1 होंगे।

उन्होंने कहा कि मैं सुखबीर के लिए कहना चाहता हूं, कैरी ऑन जट्टा। सीएम ने कहा कि वह देश की तरक्की से खुश नहीं हैं। कभी सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश में सारी अच्छी परिस्थितियां थीं। हमें इस तरह काम करना चाहिए कि यह फिर दुनिया में नंबर-1 बने।
विज्ञापन


उधर, डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने अपने पिता से क्या सीखा। मैं उन्हें कहता हूं कि वह हारवर्ड यूनिवर्सिटी से भी बेहतर हैं। कैसे वह परिस्थितियों का सामना करते हैं, किस तरह से फैसले लेते हैं। उनका कमिटमेंट लेवल कमाल का है।

सुखबीर ने किस्सा सुनाया कि फरीदकोट चुनाव खत्म होने के बाद वह और सीएम दरबार साहिब मत्था टेकने गए। वहां से निकलने के बाद उन्होंने पूछा कि तुम्हारा क्या प्रोग्राम है। सुखबीर ने कहा कि वह दिल्ली आराम करने जा रहे हैं। तो सीएम बोले कि वह गांवों में धन्यवाद करने जा रहे हैं। मुझे उनका बेटा होने पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पिता के सपनों को साकार करना होगा। पंजाब को देश ही नहीं, दुनिया का फेवर्ड डेस्टिनेशन बनाना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें