फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्सटाइल में यहां करें निवेश, मिलेगा विशेष पैकेज

Wed, 11 Dec 2013 10:21 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने राज्य के मजबूत उद्योगों में से एक टेक्सटाइल सेक्टर में उद्योग कंपनियों को निवेश करने का न्यौता दिया है। साथ ही निवेश करने पर खास पैकेज देने की घोषणा भी की है। प्रोग्रेसिव पंजाब कि दौरान टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर एक खास सेशन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इंडस्ट्रीज डायरेक्टर विकास प्रताप सिंह ने बताया कि देश का 14 फीसदी यार्न पंजाब में पैदा होता है। यहां इंटिग्रेटेड टेक्सटाइल यूनिट्स लगाने पर विशेष पैकेज का ऐलान किया गया है।

डेढ़ सौ से पांच सौ करोड़ के निवेश पर वैट, सीएसटी, बिजली ड्यूटी, स्टांप ड्यूटी, प्रॉपर्टी टैक्स, मार्केट फीस, रूरल डेवलपमेंड फंड, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट सेस में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार लुधियाना में पचास एमएलडी की क्षमता वाले दो कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने जा रही है। पैनल डिस्कशन में ट्राईडेंट ग्रुप के राजेंद्र गुप्ता, नाहर ग्रुप के कमल ओसवाल, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के नेस वाडिया, अरविंद मिल्स के अमर चौधरी, वर्धमान ग्रुप के डीएल शर्मा व रेनबो डेनिम के एसएस अरोड़ा ने हिस्सा लिया।

वक्ताओं का मानना था कि पंजाब में वैल्यू ऐडेड प्रोडक्ट्स, डिजाइन व टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

एमएसएमई की ग्रोथ पर चीन का प्रभाव नहीं
प्रोग्रेसिव पंजाब में लाइट इंजीनियरिंग और एमएसएमई पर खास सेशन आयोजित किया गया। जिसमें उद्योगमंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि एमएसएमई की ग्रोथ पर चीन का कोई प्रभाव नहीं है।

उद्यमी खुद को ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार करें और चीन को उसी के खेल में मात दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के उद्यमियों ने क्वालिटी से समझौता किए बगैर सही कीमतें रखकर पहले भी ग्लोबल मार्केट में जगह बनाई है।

साइकिल इंडस्ट्री, हैंड टूल व लाइट इंजीनियरिंग इंडस्ट्री ने हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कहा कि निवेश का दस फीसदी आरएंडडी में खर्च करके प्रोडक्ट को मार्केट में आए बदलाव के मुताबिक बनाएं।
विज्ञापन


मैजेस्टिक ऑटो के महेश मुंजाल ने हीरो साइकिल की ग्रोथ बताई। मनीपाल हॉस्पिटल्स के स्वामीनाथन डी ने बड़ा और अलग हट कर सोचने की नसीहत दी।

केडीडीएल के यशोवधन साबू ने क्वालिटी कंट्रोल पर जोर दिया। न्यू स्वान ग्रुप के उपकार सिंह आहूजा ने हैंड टूल सेक्टर में अवसरों के बारे में बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें