अपडेटः 4:25 बजे तक
पंजाब-हरियाणा हाइकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाइवे के किनारे बने हुए शराब के ठेकों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
अपडेटः 4 बजे तक
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से ड्रग रैकेट मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
अपडेटः 3:25 बजे तक
सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस सीट से आवेदन करने वालों से 10 हजार रुपये फार्म के साथ मांगने पर एक आवेदक की चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल से काफी बहस हुई।
अपडेटः 2:45 बजे तक
कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की आज कांग्रेस भवन में काफी समर्थकों के साथ उम्मीदवारी के लिए आवेदन देने पहुंचे हैं।
अपडेटः 1:20 बजे तक
होटल पार्क प्लाजा, सेक्टर-17 के इंडी स्पाइस में पंजाबी फूड फेस्टिवल चल रहा है। यह दो फरवरी तक जारी रहेगा।
अपडेटः 12:35 बजे तक
सेक्टर-17 के बज रेस्टोरेंट में फिश फूड फेस्टिवल चल रहा है। अगर फिश से बने खाने का स्वाद चखना है तो लंच करने पहुंचे यहां। डिनर में भी जा सकते हैं। 31 तक यह फेस्ट चलेगा।
अपडेटः 12 बजे तक
होटल शिवालिक व्यू में हॉर्टीकल्चर एग्जीबिशन शुरू हो चुकी है।
अपडेटः 11:40 बजे तक
सेक्टर-17, होटल ताज में चाइनीज फूड फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है।
अपडेटः 10:15 बजे तक
किसान भवन में सिल्क एक्सपो शुरू हो चुका है। आज इसका आखिरी दिन है। यह रात के 9 बजे तक जारी रहेगा।