फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी को लेकर भिड़े, तीन के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गंदगी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में रामदरबार स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी फेज-1 निवासी करण व उसके परिवार को चोट पहुंची है। पुलिस ने करण की शिकायत पर आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में सतवीर, अशोक, सुनील का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष व आरोपी पक्ष के बीच रविवार को घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी सत्ता, अशोक सुनील, सतबीर ने रॉड, गंडासी, लकड़ी के डंडों से पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। इस कारण वह चोटिल हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें