चंडीगढ़। रविवार को कोरोना के 10 केस सामने आए। इनमें सेक्टर-30 में पांच, सेक्टर-41, सेक्टर-55, सेक्टर-56, मनीमाजरा व मौलीजागरां में मिले हैं। 16 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कोरोना से अब तक 808 लोगों की मौत हो चुकी है और 61728 लोग संक्रमित हो चुके हैं।