फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों और सिख नेताओं में टकराव
नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि डेरा प्रेमियों ने सिख नेता की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है।
मल्लांवाला क्षेत्र में एक डेराप्रेमी के घर हो रही नामचर्चा के बाद डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच पथराव हुआ। डेरा प्रेमियों ने मिर्च पाउडर सिख संगठन के नेता गुरसेवक सिंह लाढी की आंखों में डाला जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई।
इसके अलावा दो पुलिस मुलाजिमों की आंखों में भी मिर्च पाउडर डलने की बात कही जा रही है। सिख जत्थेबंदियां नामचर्चा रोकने के लिए आई थीं। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी गौरव गर्ग, डीसी बलविंदर सिंह धारीवाल व जीरा के डीएसएफ वरियाम सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने माहौल शांत करवाया। कुछ दिन पहले भी मक्खू के तलवंडी नेपाला की कैनाल कालोनी में डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच झड़प हुई थी।