चंडीगढ़ नगर निगम में पहली बार पार्षदों ने वीरवार को नगर निगम के सदन की मर्यादा को तार -तार कर दिया। यहां पर मेयर पूनम शर्मा के सामने कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के बीच जमकर खींचतान और हाथापाई हुई।
विरोध कर रहे कांग्रेस पार्षदों के हाथ से भाजपा पार्षदों ने बैनर छीनने का भी प्रयास किया। इस हाथापाई में तीन पार्षदों पूर्व मेयर सुभाष चावला, डिप्टी मेयर गुरबख्श रावत और भाजपा पार्षद सतीश कैंथ को मामूली चोटें भी आई हैं।
हाथापाई रोकने के लिए मेयर पूनम शर्मा को राष्ट्रगान चलाकर बैठक स्थगित करनी पड़ी। चंडीगढ़ नगर निगम में पहली बार पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्कामुक्की हुई है