पोलिंग बूथ पर कांग्रेसी उम्मीदवार से भिड़े बिक्रम मजीठिया
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच अमृतसर के मजीठा में अकाली उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस के उम्मीदवार लाली मजीठिया आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी को लेकर दोनों में बहस हो गई। देखते ही देखते बिक्रम मजीठिया को गुस्सा आ गया और गाड़ी को बाहर निकालने के लिए बोलने लगे। दोनों में काफी बहस हुई जिसे बाद में पुलिस ने शांत करवाया।
जानकारी अनुसार लाली मजीठिया की गाड़ी जैसे ही अंदर बिक्रम मजीठिया ने कहा बाहर निकालों अपनी गाड़ी। दरअसल कांग्रेसी उम्मीदवार लाली मजीठिया पोलिंग स्टेशन के अंदर ही अपनी गाड़ियां लेकर पहुंचे जिस पर बिक्रम मजीठिया ने उन्हें अपने काफ़िले की गाड़ी बाहर लेजाने के लिए कहा जिसके बाद दोनों नेताओं बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने दोनों नेताओं को शांत करके लाली मजीठिया की गाड़ियां पोलिंग स्टेशन से बाहर करवा दीं।