फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर भिड़े अकाली-आप वर्कर, इस बार हवाई फायरिंग भी हुई

Mon, 12 Sep 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
Akali-AAP Worker Clash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगा के बाघापुराना में रविवार देर रात अकाली काउंसलर के नेतृत्व में लोगों ने आप कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हमले में तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सोमवार शाम फरीदकोट लोक सभा हलके से सांसद साधू सिंह ने घायलों का हाल पूछा। 
विज्ञापन


थाना बाघापुराना प्रमुख गुरमेल सिंह ने बताया कि बाघापुराना के अकाली काउंसलर सतनाम सिंह सत्ता, लवली, बिट्टू और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
अस्पताल में दाखिल आप कार्यकर्ता गोबिंद सिंह, बलविंदर सिंह और संकरदीप सिंह ने बताया कि वह बाघापुराना में आप की रैली के बाद देर रात मुद्दकी रोड पर आप नेता बलजिंदर सिंह की दूध डेयरी पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान अकाली काउंसलर सतनाम सिंह सत्ता के साथ आए लोगों ने उनपर हमला कर दिया। दुकान के आगे खड़े वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। काउंसलर ने अपने रिवाल्वर से गोलियां भी चलाईं। उन्होंने दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। अस्पताल पहुंचे फरीदकोट लोक सभा हलके से सांसद प्रो.साधू सिंह ने भरोसा दिलाया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें