फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में आधार कार्ड काउंटर बंद, कैसे बने प्रमाणपत्र?

Tue, 15 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
जन्म प्रमाण पत्र से पहले आधार बनवाना जरूरी - फोटो : demo
विज्ञापन
पिछले 18 दिन से नागरिक अस्पताल का आधार कार्ड सेंटर बंद है। ऐसे में अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजातों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियम के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र से पहले आधार बनवाना जरूरी है। ऐसे में आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन के बिना कैसे नवजात का जन्म प्रमाण पत्र बनेगा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 24 फरवरी से अस्पताल का आधार कार्ड काउंटर बंद पड़ा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को पंचकूला सेक्टर 16 निवासी सुभाष पपनेजा ने शिकायत भी की थी। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग ने भी सूचित किया है।

अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि जब से काउंटर खुला है अकसर बंद ही पाया गया है। सोमवार को भी करीब 50 लोग आधार काउंटर से बिना आधार कार्ड बनवाए लौटे हैं। इनमें अस्पताल में जन्मे नवजात के माता पिता भी शामिल हैं।  
विज्ञापन


पंचकूला डीआईओ सतपाल शर्मा का कहना है कि इसकी शिकायत स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने की है। मुलाजिम की तबीयत खराब होने की वजह से सेंटर बन पड़ा है। 15 मार्च से नागरिक अस्पताल में आधार कार्ड बनाने के लिए मुलाजिम को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें