फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर और मतलौडा प्रभारी को शाबाशी, कइयों को फटकार

Wed, 17 Sep 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसपी की 10 दिन बाद क्राइम मीटिंग में थाना सदर अमित कुमार और मतलौडा प्रभारी अजय कुमार को काम सबसे अच्छा मिलने पर शाबाशी मिली है और कई थाना व चौकी प्रभारियों की रिकवरी अपेक्षाकृत नहीं मिली। एसपी ने इन चौकी और थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल करने की हिदायत दी है और आर्म्स एक्ट में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को रिवार्ड दिया।
विज्ञापन


एसपी बी. सतीश बालन ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली। इसमें जिले के सभी थानों और चौकी प्रभारियों के पिछले 10 दिन के क्राइम और रिकवरी की रिपोर्ट ली। एसपी ने इससे पहले तीन सितंबर को थाना और चौकी प्रभारियों की मीटिंग ली थी।

इस बार मीटिंग में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज और गैंबलिंग एक्ट, पीओ और बैल जंपर, चोरी और डकैती और मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में जानकारी ली। एसपी के सामने आया कि जिला पुलिस ने इन 10 दिनों में आर्म्स एक्ट के 17 मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन


इनमें पुलिस ने 16 पिस्तौल, 10 कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने चूरा पोस्त के पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें 290 ग्राम चरस, 96 किलो 450 ग्राम चूरा पोस्त, 1.100 ग्राम गांजा बरामद किया है। एक्साइज एक्ट के तहत 187 और गैंबलिंग के 17 मुकदमे दर्ज किए।

एसपी ने पाया कि पुलिस ने पीओ और बेल जंपर में पिछली मीटिंग की अपेक्षा ज्यादा गिरफ्तारी हुई हैं। पुलिस के 10 अगस्त से तीन सितंबर तक आंकड़े में तीन पीओ व 21 बैल जंपर काबू किए थे, जबकि इन दस दिनों में चार पीओ और 48 बेल जंपर काबू किए हैं।

थाना और चौकी प्रभारियों ने चोरी की वारदातों में भी कंट्रोल करने का दावा किया। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि पिछले 10 दिनों में 15 चोरी हुई है। इनमें से दो का खुलासा कर दिया है। जिले में डकैती की एक वारदात हुई है। मोटर व्हीकल थ्रेफ्ट की 30 वारदात हुई हैं और चार की रिकवरी हुई है। एसपी ने सभी आर्म्स एक्ट, चूरा पोस्त, गैंबलिंग, एक्साइज, पीओ और बेल जंपर की अलग-अलग टीम गठित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें