फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक के ईको सेंसटिव जोन के मतभेदों को सुलझाएगा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय सुखना झील के आसपास कैचमेंट एरिया और इको सेंसिटिव जोन की अधिसूचना के बारे में विवादास्पद मुद्दों को सुलझाने के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ एक संयुक्त बैठक करेगा। यह जानकारी सोमवार को वेटलैंड पर आयोजित रीजनल कांफ्रेंस में मंत्रालय की संयुक्त निदेशक मंजू पांडे ने दी।
विज्ञापन

मंजू पांडे ने कहा कि सुखना लेक बेहद खूबसूरत है। सुखना वेटलैंड और इको सेंसटिव जोन को लेकर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मतभेद हैं। जिन मुद्दों पर मंत्रालय के हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उन्हें संयुक्त बैठक में सुलझा लिया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब पिछले पांच वर्षों से अपने क्षेत्र में सुखना लेक के आसपास इको सेंसटिव जोन घोषित करने की अधिसूचना में देरी कर रहा है। अधिसूचना के लिए प्रशासन ने पंजाब, हरियाणा के साथ मुद्दों को भी उठाया था। गौरतलब है कि इको सेंसटिव जोन उस क्षेत्र को कहा जाता है, जहां प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित रखा जाता है। इस जोन में न पेड़ काटे जा सकते हैं, न खनन की जा सकती है और न ही कोई निर्माण करने की अनुमति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें