फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की हवा सुधरी, एक्यूआई 80 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लंबे समय से खराब चल रहा वायु प्रदूषण स्तर अब घट गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 80 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। यह ग्रीन जोन में आता है। 13 अक्तूबर से शहर का वायु प्रदूषण स्तर लगातार 100 से ऊपर चल रहा था। इस दौरान लोगों को आंखों में एलर्जी, सांस लेने में परेशानी, और हृदय रोगियों को तकलीफ जैसी समस्याएं बढ़ गई थीं। 2 और 3 नवंबर को स्थिति सबसे खराब रही। शहर का एक्यूआई 200 से ऊपर (पुअर कैटेगरी) पहुंच गया था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई स्तर 80–82 के बीच स्थिर बना हुआ है। सेक्टर-22 स्टेशन का एक्यूआई 76, सेक्टर-25 का 76, सेक्टर-53 का 87 और पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडेक्स 98 दर्ज किया गया जबकि अंबाला का एक्यूआई 169 पुअर कैटेगरी में रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार यह सुधार मौसम में बदलाव और शहर में बढ़ी निगरानी का नतीजा है।

कूड़ा जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
सीपीसीसी को हाल ही में दक्षिणी और पूर्वी इलाकों से कूड़ा जलाने की शिकायतें मिली हैं। अब विभाग ने विशेष टीम गठित की है जो सुबह के समय औचक निरीक्षण करेगी। जो भी व्यक्ति अपने घर या आसपास कचरा जलाते हुए पाया गया, उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि शहर में सफाई के दौरान सड़क किनारे कूड़ा जलाने पर सख्त रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें