चंडीगढ़। सिटी के फोटोग्राफरों को उनके काम के लिए मंगलवार को एमएन शर्मा फोटोग्राफी अवार्ड प्रदान किए गए। इस दौरान आर्किटेक्चर इन डिटेल द चंडीगढ़ एक्सपीरिएंस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने किया। एमएन शर्मा आर्किटेक्चरल सोसायटी द्वारा चंडीगढ़ ललित कला अकादमी और एलायंस फ्रांसे के सहयोग से आयोजित इस समारोह में 27 फोटोग्राफिक वर्क को डिस्प्ले किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार की पत्नी लिप्पी परिदा भी यहां मौजूद थीं। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया मुख्य अतिथि थे। ज्यूरी सदस्य एमेरिटस इन डिपार्चमेंट आफ पोलिटिकल साइंस प्रोफेसर भूपिंदर बराड़ थे। यह आर्ट वर्क आर्किटेक्चर, टाउन प्लानिंग, नेचर, एनवायरमेंट और सिटी ब्यूटीफुल के कैरेक्टर पर था। इसका उद्देश्य युवा फोटोग्राफरों को आगे लाना था। साथ ही यह उद्देश्य भी था कि यह फोटोग्राफर्स सिटी के बेहतरीन आर्किटेक्चर को अपने कैमरे की नजर से देखें।
33 इंट्री में से 27 का चयन
इस बारे में चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने बताया कि इस बार 33 इंट्री आईं थीं और उसमें से 27 को डिस्प्ले के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि यह फोटोग्राफ वास्तव में काफी शानदार थे और इसके साथ ही यह कांटेस्ट के थीम आर्किटेक्चर इन डिटेल-द चंडीगढ़ एक्सपीरिएंस था। इस मौके पर प्रसिद्ध फोटोग्राफर दिनेश भारद्वाज को पच्चीस हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने हाईकोर्ट के एक आर्किटेक्चर को अपने कैमरे में कैद किया था। यह आर्किटेक्चर काफी कुछ दिखाता है। इस मौके पर तीन फोटोग्राफरों को मेरिट अवार्ड प्रदान किया गया। इनमें अर्जुन दोसांझ, हर्षवर्धन खेर और कशिश गर्ग शामिल हैं।
चंडीगढ़ को किया अपने कैमरे में कैद
पच्चीस हजार रुपये का इनाम जीतने वाले दिनेश भारद्वाज ने बताया कि उन्होेंने हाईकोर्ट की एक बिल्डिंग में फोटोग्राफी की थी और उसी को यहां डिस्प्ले किया। इस मौके पर हर्षवर्धन खेर ने बताया कि उन्होंने पीजीआई के नेहरू अस्पताल में उन्होंने फोटोग्राफी की और उसमें बीच के पिलर के साथ आसपास को मूविंग ऑब्जेक्ट थे। यहां मौजूद अर्जुन दोसांझ ने पीयू में एक पत्थर के बीच से गांधी भवन की फोटो खींची थी।
लिप्पी परिदा बोलीं- ऐसी प्रदर्शनी होती हैं काफी खास
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार की पत्नी लिप्पी परिदा ने कहा कि यह एक शानदार प्रयास है। इसके माध्यम से चंडीगढ़ के फोटो आर्टिस्टों को काफी आगे आने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मंच है जिसके माध्यम से युवा आर्टिस्ट अपने सिटी से रूबरू हो जाते हैं और साथ ही उनको नई जानकारियां भी मिलती हैं।