फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः ओलंपिक के दावेदार को हराकर गोल्फर आदिल बने चैंपियन, बोले- यह मेरा पहला टाइटल

Mon, 16 Mar 2020 02:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
गोल्फर आदिल बेदी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के 19 वर्षीय युवा गोल्फर आदिल बेदी ने बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह उनका पहला खिताब है। दूसरे राउंड में आदिल टॉप पर रहे थे और यह लीड उन्होंने रविवार को अंतिम दिन बनाए रखते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी को हासिल किया। उनके जीत से परिवार के लोग काफी खुश हैं।
विज्ञापन


गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन टॉलीगंज गोल्फ क्लब कोलकाता में किया गया। तीस लाख की इनामी राशि वाले बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में कई देशों के गोल्फर्स ने शिरकत की। रविवार को आखिरी राउंड के लिए सभी गोल्फर्स पूरी तैयारी के साथ गोल्फ कोर्स पर उतरे।

टाइटल होल पर आदिल बेदी और पुणे के गोल्फर और ओलंपिक में भारत की ओर से प्रबल दावेदार उदयन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छटे होल पर गेम टाई रहा। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए आखिरी होल में रिकॉर्ड जीत की।
विज्ञापन


यह मेरा पहला टाइटल : आदिल
युवा आदिल ने पहला टाइटल अपने नाम किया है। उन्हें 4 लाख 84 हजार की इनामी राशि और ट्रॉफी मिली। जीत के बाद आदिल बेदी ने कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में पांच साल बाद शिरकत की है। यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी खास रहा। खासकर आखिरी दिन का खेल काफी रोचक रहा।

आखिरी राउंड में साथी गोल्फर से कड़ी चुनौती मिली। आदिल ने इस जीत के पीछे हाल ही में अमेरिका में की गई एंडवास ट्रेनिंग को बताया है। जहां पर प्रोफेशनल कोचों से कड़ी ट्रेनिंग काम आई। वहीं आदिल बेदी ने इस जीत का श्रेय अपने पिता हैरी बैदी को दिया जिन्हाेंने शुरू से ही हर गेाल्फ टूर्नामेंट में उनके साथ ट्रेवल करते हुए हिम्मत बढ़ाई।

देश और विदेशाें में कमा रहे है नाम
सेक्टर- 38 विवेक हाई स्कूल के छात्र आदिल बेदी ने 7 वर्ष की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अपने पिता हैरी बेदी के साथ चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में जाते थे। वहीं से इस खेल के प्रति लगाव हो गया। पहले घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू किया। इसके बाद कड़ी मेहनत के चलते टूर्नामेंट को जीतने का सिलसिला शुरू किया। जल्द ही इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू ) की मेरिट लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए। इसके बाद देश और विदेशों में अपनी काबिलियत सिद्ध की और आज मात्र 19 वर्ष की उम्र में प्रोफेशनल गोल्फर बन गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें