फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जाम में फंसा श्ाहर

Sun, 03 Nov 2013 01:21 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले का दिन जाम के नाम रहा। जाम के आगे ट्रैफिक पुलिस के जवान बेबस थे। यदि पुलिस कर्मी किसी को नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से मना करने जाता तो दूसरा वाहन चालक चुपचाप गाड़ी पार्क कर जाता।
विज्ञापन


एक-एक कर सड़कों के किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को उठाने आई क्रेन को भी जगह नहीं मिली। हाउसिंग बोर्ड से लेकर सेक्टर-26 सब्जी मंडी चौक, किसान भवन चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक जाम लगा रहा।

सेक्टर-22 की ज्वैलर्स और शास्त्री मार्केट में सामान खरीदने आए लोगों ने मकानों के सामने वाहन खड़े कर दिए। आरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर 22/23 लाइट प्वाइंट तक गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलीं।
विज्ञापन


सेक्टर-18 की इलेक्ट्रोनिस मार्केट, सेक्टर-19 की सदर मार्केट के सामने जाम में फंसे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने एक-एक कर निकाला। सेक्टर-23, 15 और 35 की मार्केट के बाहर सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें