फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी ब्यूटीफुल में ओले की बिछी चादर

Sun, 16 Feb 2014 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के बाद आए बदलाव से शनिवार को बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। करीब पंद्रह मिनट तक गिरे ओले से अधिकतम तापमान में कमी देखी गई।
विज्ञापन


साढ़े चार बजे से अचानक आसमान में काफी घने बादल छा गए। उसके बाद जमकर ओले गिरे। पूरे मध्यमार्ग में ओले ही ओले थे।

ओले गिरने से सड़के पूरी तरह से खाली हो गईं। मौसम विभाग ने शनिवार शाम छह बजे से 12 घंटे के भीतर एक बार फिर से ओला गिरने और 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

हवा की रफ्तार कम होने से घने बादलों का ठहराव एक दिन और बढ़ गया है। इससे 16 फरवरी रविवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में कोहरा भी आ सकता है। शनिवार को भी बारिश रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही। हालांकि कुछ देर के लिए दोपहर में धूप के भी दर्शन हुए और उसके बाद फिर से बारिश की छीटें पड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के भीतर कुल 18.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

रात का तापमान बढ़ा
बारिश, ओले और ठंडी हवाओं के बावजूद रात का तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले नौ डिग्री दर्ज किया गया था।

शनिवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री नोट किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 17 के बाद अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अब 17 को खुलेगा मौसम
हवा की रफ्तार कम होने से बादल का ठहराव नार्थ इंडिया में एक दिन और बढ़ गया है। इससे 16 फरवरी को भी बादल छाए रहने और बारिश की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी देशों में हो रही बर्फबारी से भी यहां के मौसम पर फर्क पड़ रहा है। 17 के बाद मौसम खुले रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें