फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना लेक पर खूबसूरत नजारों के साथ लजीज खाने का उठाएं लुत्फ, सिटको ने खोला रेस्टोरेंट

Wed, 17 Jun 2020 12:08 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखना लेक पर खुला रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना महामारी फैलने से लगे लॉकडाउन के बाद सिटको ने सुखना लेक व्यू का मरमेड रेस्टोरेंट शुरू कर दिया है। अब ट्राइसिटी के लोग रेस्टोरेंट में बैठकर सुखना दर्शन के साथ ही लजीज खाने का स्वाद ले पाएंगे। जरूरी एहतियात के साथ खोले गए रेस्टोरेंट में डायनिंग के साथ ही होम डिलीवरी और टेक ऑफ की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के बाद 23 मार्च को कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के साथ ही सिटको के सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए थे। ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 की घोषणा के साथ ही अब होटलों और रेस्टोरेंटों को खोला जा रहा है। इसके लिए केंद्र द्वारा जारी की गई एसओपी के तहत कुछ दिशा-निर्देशों के साथ होटल खुल रहे हैं। निजी होटलों के खुलने के बाद अब सिटको ने भी अपने सबसे प्रतिष्ठित संस्थान लेक व्यू को खोलकर मरमेड रेस्टोरेंट को खोल दिया है।

इन एहतियातों का रखा जाएगा ख्याल
- आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था।
- कर्मचारियों के लिए मास्क और हैंड ग्लव्ज की अनिवार्यता।
- सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्पेशल टेबल अरेजमेंट।
= टेक ऑफ के लिए विशेष रूप से बनाए गए वेटिंग स्टॉप्स।

सभी दिशा-निर्देशों को पूरा करने के बाद ही रेस्टोरेंट को खोला गया है। रेस्टोरेंट खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। वोटिंग, पब और शॉपिंग मार्केट को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसविंदर कौर सिद्धू, प्रबंध निदेशक, सिटको
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें