फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिज्म के बेस्ट पैकेज चाहिए तो यहां आइए

Sat, 06 Dec 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप सैर सपाटे के शौकीन हैं, तो सीआईआई के टूरिज्म फेस्ट में आपको दुनिया के बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट और उनके पैकेज मिल जाएंगे। टूरिज्म फेस्ट का आगाज शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में हो गया। इसका आयोजन कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) ने भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ टूरिज्म के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन कर्नाटक सरकार के टूरिज्म मिनिस्टर आर वी देशपांडे ने किया। आरवी देशपांडे ने कहा कि टूरिज्म भविष्य की इंडस्ट्री है। इसमें इनवेस्टमेंट कम और रिटर्न ज्यादा है। इस सेक्टर से विदेशी मुद्रा आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने नॉर्थ की टूरिज्म इंडस्ट्री को कर्नाटक में निवेश करने का निमंत्रण भी दिया।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 1400 एकड़ जमीन है। इसे टॉप टूरिस्ट स्पॉट बनाया जा सकता है। इस जमीन पर एक मॉडल तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बाधारहित ट्रेवल के लिए इंटीग्रेटेड सर्किल डेवलप करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल में होंगे पांच नए टूरिस्ट स्पॉट

हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डवलपमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि टूरिज्म इंडस्ट्री प्राइवेट सेक्टर के कंट्रोल में है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच नए हिल स्टेशन तैयार करने का निर्णय लिया है। शिमला, डलहौजी, कसौली, मनाली धर्मशाला में पर्यटक बहुत ज्यादा हैं।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री यहां पर पार्टनरशिप कर सकती है। यहां पर थीम पार्क बनाए जा सकते हैं। होटल और रेस्टोरेंट तैयार किए जा सकते हैं। एक नया हिल स्टेशन आठ हजार फीट पर डलहौजी और चौवेरी में है। दूसरा मंडी डिस्ट्रिक्ट में प्लान किया जा रहा है। जतिंगरी को मंडी और जोगिदरनगर के बीच डेवलप किया जा रहा है।

शिमला में राजगढ़ और होशियारपुर के बीच हिल स्टेशन की योजना है। सीआईआई केपीएमजी द्वारा रेनेव्ड आउटलुक आन टूरिज्म पर एक किताब का विमोचन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें