फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट शेफ्स के व्यंजनों को चखना है तो आज पहुंचे यहां

Tue, 03 Dec 2013 08:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आपको दुनिया के 30 बेस्ट शेफ के लजीज व्यंजनों का टेस्ट एक छत के नीचे मिलेगा। ये वे शेफ हैं जिनके हाथों से बने पकवान देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं।
विज्ञापन


ये शेफ इकट्ठा होंगे आज से सात दिसंबर तक परेड ग्राउंड सेक्टर-17 चंडीगढ़ में होने वाले सीआईआई टूरिज्म फेस्ट के दौरान। फेस्ट में इस शेफ मीट कार्यक्रम की थीम होगी ‘सेलिब्रेट द टेस्ट’।

कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और इंडियन फेडरेशन ऑफ क्यूलिनेरी एसोसिएशन द्वारा पहली बार नार्थ इंडिया में इस तरह का इतना बड़ा आयोजन कराया जा रहा है। टूरिज्म फेस्ट की मेजबानी सीआईआई और चंडीगढ़ टूरिज्म विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


शेफ मीट के दौरान पाक कला पर आधारित एक एग्जीबिशन भी होगी। इंडस्ट्री के प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव शेफ, फूड एंड ब्रेवरीज मैनेजर्स, एकेडेमीशियंस और टेक्नोक्रेट भी इस दौरान मौजूद होंगे।

शेफ मीट को इंडियन फेडरेशन ऑफ क्यूलिनेरी एसोसिएशन, इंडियन क्यूलिनेरी फोरम और वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ सोसायटी द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।

इस दौरान वर्ल्ड क्लास कुजिन और इंटरनेशनल कुकिंग स्टाइल देखने को मिलेगा। मीट के दौरान ही ट्राइसिटी के लोगों को किचन थिएटर भी देखने को मिलेगा। इसमें अस्सी से ज्यादा प्रोफेशनल और कुक मौजूद होंगे।

ये होंगे इंटरनेशनल शेफ
शेफ मीट में आईटीसी के चीफ एग्जिक्यूटिव कारपोरेट शेफ मंजीत गिल, टीवी एंकर शेफ हरपाल सिंह सोखी, जेडब्लू मैरिएट के शेफ सुरजन सिंह जौली, एक्स मास्टर शेफ इंडिया शेफ कांडला निझावन, बंगलूरू ली मैरिडेन के शेफ विजय, ताज ग्रुप ऑफ होटल के डायरेक्टर शेफ अरविंद सास्वत, वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ शेफ सोसायटी के प्रेसीडेंट शेफ गिसूर और इंटरनेशनल शेफ थामस ए गुगलर आएंगे।
विज्ञापन


पाक कला अब सबसे महत्वपूर्ण
शेफ मंजीत गिल ने कहा कि टूरिज्म फेस्ट के दौरान यहां पहली बार पाक कला का लाइव डिमॉस्ट्रेशन देखने को मिलेगा। शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि शेफ फोरम के माध्यम से लोगों को काफी कुछ देखने को मिलेगा।

अन्य शेफ से वे नए पकवान बनाना भी सीख सकेंगे। एफसीआई होशियारपुर के प्रिंसिपल शेफ नवदीप शर्मा ने कहा कि किचन थिएटर काफी अलग अनुभव होगा।

इस मौके पर कई कंपीटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसके विजेताओं को होटल शिवालिक व्यू में आयोजित की जाने वाली ग्रैंड अवार्ड सेरेमनी में पुरस्कार दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें