फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सोना न चांदी, कपूरथला में डेढ़ लाख रुपये के सिगरेट चोरी, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद, आप भी देखें

Sat, 09 Dec 2023 11:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में सोना-चांदी नहीं बल्कि सिगरेट चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोदाम के आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। व्यापारी को घटना में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक गोदाम से रात में दो चोरों ने ताला तोड़ लगभग डेढ़ लाख रुपये की सिगरेट चोरी कर ली। चोरी की यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला पुरानी दाना मंडी क्षेत्र की है। वारदात सिगरेट के होलसेल व्यापारी के गोदाम में अंजाम दिया गया है।  

विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद सिटी थाना -2 पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी है। पुरानी दाना मंडी क्षेत्र में सिगरेट के होलसेल व्यापारी विवेक गुप्ता ने बताया कि उनके घर के नजदीक ही एक घर में उनका गोदाम है। देर रात लगभग दो बजे दो चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और महंगे ब्रांड की सिगरेट के तीन बड़े डिब्बे चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि चोरी हुआ माल शुक्रवार की शाम ही आया था। उन्हें शक है कि इस वारदात में किसी जानकार का ही हाथ है। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिटी थाना- 2 एसएचओ केवल सिंह ने टीम समेत पड़ताल की। केवल सिंह ने बताया कि गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें