फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां सीआईए-टू लगाएगी क्राइम पर लगाम

Fri, 07 Feb 2014 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल करने के लिए पंचकूला पुलिस ने सीआईए-टू (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) का गठन किया है। सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को सीआईए-टू का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन


सीआईए-टू मुख्य तौर पर पिंजौर व कालका क्षेत्र में एक्टिव रहेगा। पहले सिर्फ एक ही सीआईए काम कर रही थी। अमर उजाला ने 19 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित कर बताया था कि पंचकूला पुलिस में सीआईए-टू बनाने की तैयारी की जा रही है।

शहर में लूट, स्नैचिंग व चोरियों पर लगाम लगाने के लिए क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी-टू (सीआईए-टू) बनाने का निर्णय लिया गया था। दरअसल पंचकूला में पहले सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ था, जो पंचकूला में क्राइम पर लगाम लगाने और उसे सुलझाने का काम करते थे।
विज्ञापन


दोनों ही स्टाफ में पर्याप्त पुलिसकर्मी और जांच अधिकारी थे। करीब डेढ़ साल पहले डिटेक्टिव स्टाफ को भंग कर दिया गया था और सिर्फ सीआईए ही रह गई थी। एक बार फिर से दूसरा स्टाफ बनाने की दिशा में काम किया गया था, जो अब पूरा हो गया है और स्टाफ तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें