फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 12 दिसंबर तक होगा गुलदाउदी शो, इस पर खर्च होंगे 11.17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 35वां गुलदाउदी शो 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। नगर निगम ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर 11.17 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल इसका उद्घाटन करेंगे। इसका प्रस्ताव 27 अक्तूबर को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही कार्यों के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम हर साल सेक्टर-33 में टैरेस गार्डन में गुलदाउदी शो का आयोजन करता है। इसमें किंग ऑफ द शो, क्वीन ऑफ द शो, प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो के अलावा बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो के चयन के बाद घोषणा की जाती है। निगम के हार्टिकल्चर विंग ने गुलदाऊदी की 268 से भी अधिक किस्मों को डिस्प्ले करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिनों में टैरेस गार्डन में गमलों को सजाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बॉक्स
2 से 4 दिसंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिताएं 2 से 4 दिसंबर तक होंगी। बता दें गुलदाउदी शो में शहर के लोगों का भी पूरा उत्साह रहता है। इसमें चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, पीजीआई, पंजाब वेयर हाउसिंग कांप्लेक्स, इमटेक, हरियाणा पीडब्लूडी, एजी पंजाब के अलावा निजी व सरकारी संगठन और आरडब्ल्यूऐ के सदस्य भाग लेते हैं। इसके लिए इनाम का बैठक में तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कहां कितना खर्च, जानिए...
अतिथियों की आवभगत : 31500 रुपये
आमंत्रण और प्रमाण पत्र : 31500
फ्लैक्स और बैनर : 18900
टेंट, कुर्सी, सोफा और कार्पेट : 1 लाख 47 हजार
फ्लॉवर्स क्विज प्रतियोगिता : 19950
प्रवेश द्वार अनुशासन व्यवस्था : 8610
सजावट : 1 लाख 68 हजार रुपये
ट्रॉफी : 52500
लाइटों और साउंड सिस्टम : 63000
विजेताओं को नकद पुरस्कार : 73500
मिठाई : 55125
उद्घाटन वाले दिन चाय पर खर्च : 58538
समापन वाले दिन चाय पर खर्च : 66150
वीडियो बनाने पर : 13230
फोटोग्राफी पर : 26250
अतिथियों को मोमेंटो : 31500
बच्चों के खेल पर : 30800
अन्य खर्चे : 63000
विज्ञापन पर : 1 लाख 89 हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें