फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों का क्रेज: क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन प्लान पर फिर सकता है पानी, कालका-शिमला की सभी ट्रेनें फुल

Sun, 22 Dec 2024 10:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिल्सक्वीन शिमला में क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और न्यू ईयर मनाने का सैलानियों में इस कद्र क्रेज है कि 12 जनवरी तक कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें अभी से पैक हो गई हैं।
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल ट्रैक पर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस और न्यू ईयर पर पहाड़ों की रानी शिमला जाने के लिए ट्राईसिटी ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी बड़ी संख्या में जाते हैं। चंडीगढ़ से मात्र 120 किमी. दूर शिमला जाने के लिए टूरिस्ट खाते उत्साहित रहते हैं। इन दिनों शिमला में बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों के प्लान में पानी फिर सकता है। 

विज्ञापन


क्योंकि हिल्सक्वीन शिमला में क्रिसमस, विंटर कार्निवाल और न्यू ईयर मनाने का सैलानियों में इस कद्र क्रेज है कि 12 जनवरी तक कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें अभी से पैक हो गई हैं। शिमला जाने के लिए सैलानियों ने एडवांस में ट्रेन में बुकिंग करवा ली है। कालका से शिमला चलने वाली सभी छह ट्रेनें पैक हो गई हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं रेलवे की ओर से हाल ही में चलाई गई हॉलीडे स्पेशल ट्रेन भी पैक है।

इन दिनों सबसे ज्यादा क्रेज कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ने वाली छुक-छुक चलती ट्रेन का रहता है। क्योंकि यह ट्रेन 103 सुरंगों से होकर गुजरती है। इसके अलावा इस ट्रैक पर छोटे बड़े कुल 969 पुल भी हैं। इस खूबसूरत मार्ग का सफर करने के लिए देश से ही नही बल्कि, विदेश से भी सैलानी सफर करने के लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं।  

विज्ञापन

बर्फबारी की आस में जाते हैं सैलानी
क्रिसमस और बर्फबारी की आस में बड़ी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन का रुख कर रहे हैं। शिमला की वादियों का शानदार नजारा देखने के लिए ज्यादातर सैलानी ट्रेनों में आना पसंद करते हैं। वीकेंड पर अप और डाउन में सभी ट्रेनें पैक रहीं। वहीं शिमला में आयोजित होने विंटर कार्निवाल और न्यू ईयर के जश्न के लिए भी ट्रेनों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचेंगे।

सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग
सभी छह ट्रेनों में 12 जनवरी तक लंबी वेटिंग हैं। 23 दिसंबर को हिमालयन क्वीन ट्रेन में 115 वेटिंग, कालका- शिमला एक्सप्रेस ट्रेनों में 59, 98, 59 वेटिंग, शिवालिक डीलक्स में 91 वेटिंग और हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में 26 वेटिंग है। 24 दिसंबर को 76, 70, 89, 81, 58 और हॉलीडे स्पेशल में 40 वेटिंग है। 25 दिसंबर को हिमालयन क्वीन में 131, हॉलीडे स्पेशल में 57, शिवालिक डीलक्स में 82 और कालका शिमला एक्सप्रेस में 91, 63, 78 वेटिंग है। 26 दिसंबर को 105, 42, 73, 85, 82, 52 वेटिंग है। 27 दिसंबर को 106, 41, 64, 62, 68, 46 वेटिंग, 28 दिसंबर को 94, 39, 61, 98, 61, 48 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

पांच ट्रेनें दौड़ रही हैं इस ट्रैक पर
मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52457- समय सुबह 3:45 बजे
शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52451- समय सुबह 5:45 बजे
मेल एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52453- समय सुबह 6:20 बजे
हिम दर्शन एक्सप्रेस- ट्रेन संख्या 52459- समय सुबह 7:00 बजे
हिमालयन क्वीन- ट्रेन संख्या 52455 समय 11:55 बजे
हॉलीडे स्पेशल ट्रेन इन दिनों शुरू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें