अब ब्लैक बाक्स से चौपर हादसे का राज खुलेगा। डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन की एक टीम ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुए विमान का ब्लैक बाक्स और अन्य कलपुर्जों को जब्त किया।
चौपर हादसे में जांच यह की जाएगी कि चौपर के कंट्रोल सिस्टम में क्या खामी थी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद सरकारी एयरक्राफ्ट को उड़ाने के पहले भली भांति चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकार बताते हैं कि यह टीम सुबह आई थी और टीम ने चौपर की जांच के लिए उसके पार्ट्स कलेक्ट किए हैं।