चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ की ओर से आयोजित सिक्स-ए-साइड सॉकर टूर्नामेंट के अंडर-17 आयु वर्ग में चितकारा स्कूल सेक्टर-25 की टीम और सेंट जेवियर्स सेक्टर-44 की टीम के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इस प्रतियोगिता के मैच सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ सेक्टर-44 में खेले जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में चितकारा स्कूल सेक्टर-25 चंडीगढ़ ने सेंट जोसेफ -44 चंडीगढ़ को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए बलराज ने दो और रोहित ने एक गोल दागा वहीं पराजित टीम के लिए हर्षित ने एक गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल सेक्टर-44 की टीम ने सेंट जेवियर्स सेक्टर-20 की टीम को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए कुणाल ने दो और बीर प्रताप ने एक गोल दागा।
पराजित टीम के लिए जतिन और सक्षम में एक-एक गोल किए। अंडर-13 कैटेगरी में आयोजित मैच में शैमरॉक मोहाली, एमडीएवी सेक्टर-22 चंडीगढ़, सेंट जेवियर्स चंडीगढ़, सेंट जेवियर्स चंडीगढ़ की टीमों ने अपनी विपक्षी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं।