फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ बी ने सिक्किम को पारी और 117 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलराम जी दास टंडन अंडर-16 मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में सिक्किम को एक पारी और 117 रन से मात दी। बुधवार को डीएवी स्कूल,सेक्टर 8 में खेले गए मैच में सिक्किम के फील्डिंग चुनने के फैसले के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ बी की टीम ने 240/7 पर पारी घोषित की। टीम के लिए कुंवर झांब ने 81 और कप्तान अधिराज ने 69 रनों की पारियां खेलीं।
विज्ञापन


जवाब में सिक्किम की टीम पहली पारी में 102 रन पर सिमट गई। चंडीगढ़ बी के गेंदबाज युवराज (5/18) ने शानदार गेंदबाज़ी की। आदित्य मलिक ने 2 विकेट लिए। सिक्किम की ओर से सिर्फ अरिहंता सचदेवा (58)ही टिक पाए। फॉलोऑन खेलने उतरी सिक्किम की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 21 रन पर ऑल आउट हो गई। युवराज (3/6), गुन्न वर्धन जैन (3/1) और आदित्य मलिक (2/3) ने शानदार गेंदबाजी की।
सिक्किम की ओर से विकेट कीपर श्रीशांत पोखरेल (7) और चोपेल शेर्पा (5) थोड़ा संघर्ष कर सके। जीएमएसएसएस-26 मैदान पर खेले गए एक अन्य मुकाबले में पंजाब ने जम्मू-कश्मीर को पारी और 109 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पंजाब के कप्तान साहिबजोत (4/11) और वरुण खत्री (4/9) ने पहली पारी में घातक गेंदबाजी की, जिससे जम्मू-कश्मीर की टीम 79 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

पंजाब ने कप्तान साहिबजोत की शानदार शतकीय पारी (101 रन) की बदौलत 292/6 पर पारी घोषित की। जवाब में जम्मू-कश्मीर दूसरी पारी में भी 104 रन पर ढेर हो गया। वरुण खत्री ने चार विकेट झटके और पंजाब को बड़ी जीत दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें