फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से चिनूक और पठानकोट से अपाचे हेलिकॉप्टर एलएसी पर तैनात

Sun, 21 Jun 2020 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित धूपड़, चंडीगढ़  
विज्ञापन
अपाचे हेलीकॉप्टर - फोटो : Social media
विज्ञापन

वायुसेना ने चंडीगढ़ से चिनूक व पठानकोट से अपाचे हेलिकॉप्टर को एलएसी पर तैनात कर दिया है। दोनों हेलिकॉप्टर अब एलएसी एरिया पर ही रूटीन एक्सरसाइज जारी रखेंगे। वेस्टर्न एयर कमान के स्टेशनों पर लड़ाकू विमानों के स्क्वाड्रन बढ़ाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मिग, हरक्यूलिस, मिराज, सुखोई विमान पहले से ही एलएसी पर तैनात हैं। वायुसेना सूत्रों ने बताया कि युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो उत्तर भारत के सभी एयरबेस पूरी क्षमता के साथ अपने एक्शन को अंजाम देने लिए तैयार हैं। नॉर्दन और वेस्टर्न कमांड की कई सैन्य यूनिट तैनात की गई हैं। आईटीबीपी ने भी एलएसी पर जवानों की संख्या बढ़ाई है।



सीमा पर आईटीबीपी के 2000 जवान और भेजने की तैयारी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईटीबीपी के करीब 2000 जवानों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात करने की तैयारी चालू कर दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात जवानों को बुलाना चालू कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, करीब 20 अतिरिक्त कंपनी सीमा पर  तैनात करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें