फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम पर पुलिस ने ली बच्चों की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही स्कूली बच्चे सड़कों के नियमों को अच्छी तरह से समझ लें और उन पर अमल करें तो ताउम्र सुरक्षित सफर करेंगे।
विज्ञापन


कुछ इसी तरह की सोच दिखाते हुए हरियाणा पुलिस बच्चों का जिलास्तर पर ट्रैफिक रूल्स विषय पर पेपर ले रही है।

इसके तहत बुधवार को पंचकूला के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा ली गई, जिसमें जिलेभर के करीब 70 स्कूलों ने हिस्सा लिया।

यह अपने आप में ऐसा पहला मौका था, जब पुलिस बच्चों के पेपर ले रही हो। डीसीपी अश्विन शेणवी ने केंद्रों का खुद दौरा किया।

उन्होंने बताया कि पंचकूला में पहली बार करीब 55 हजार बच्चों का पंचकूला पुलिस ने पेपर लिया।
उन्होंने बताया कि तीन बैच बनाए गए हैं।

इनमें एक से पांचवीं क्लास, छठी से आठवीं और नौवीं से बारहवीं क्लास के बच्चे अलग-अलग बैच में हैं। इस टेस्ट में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शेणवी ने सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4, भवन विद्यालय सेक्टर-15 व हंसराज सेक्टर-6 में जायजा लिया। इस दौरान रोड सेफ्टी संगठन के प्रधान सुभाष कपूर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें