फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कबाड़ बाजार के बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार, हर बच्चे को मिला दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मक्खन माजरा की झुग्गियों में रह रहे बच्चों को सोमवार को स्कूल में दाखिला मिल गया। अब ये बच्चे शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। दस्तावेज पूरे न होने के कारण अभिभावकों को स्कूल में दाखिला करवाने में परेशानी आ रही थी। गौर हो कि क्षेत्र में अधिकतर अभिभावक पढ़ें- लिखे नहीं हैं। परिजनों और बच्चों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने सोमवार के अंक में भविष्य कबाड़, नहीं मिल रहा शिक्षा का अधिकार शीर्षक से खबर लगाई थी। खबर में चार साल से लेकर 13 साल के 37 बच्चों का जिक्र किया गया था, जिन्हें स्कूल में दाखिला नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी बच्चों को प्रोविजनल दाखिला दिया और दस्तावेज जमा करने के लिए एक माह का समय दिया है।परिजन सोमवार को दाखिला न मिलने पर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जब हेडमास्टर केवल प्रसाद ने सभी बच्चों को दाखिला देने की सूचना दी तो अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। हेडमास्टर ने बताया कि बच्चों को सरकार की डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर व स्कूल से अन्य तरह के लाभ भुगतान के लिए बैंक अकाउंट के साथ आधार कार्ड लिंक होना व अन्य दस्तावेज होना जरूरी है। इसलिए बच्चों की अभी प्रोविजनल एडमिशन कर रहे हैं, क्योंकि अभिभावक उत्तर प्रदेश, बिहार आदि के दूरदराज इलाकों से आकर चंडीगढ़ में रह रहे हैं इसलिए दस्तावेज जमा करने के लिए एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने जताई, कहा-सभी दस्तावेज जमा करवाएंगे
सभी परिजनों ने दाखिला मिलने पर खुशी जताई और समय रहते सब दस्तावेज जमा करवाने का संकल्प लिया। अनपढ़ होने के कारण बहुत से परिजनों को दाखिला प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। स्कूल के प्रमुख से बात कर परिजनों ने अपनी समस्याओं के हल मांगे और दाखिला प्रक्रिया और उसके लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में जाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें