फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा किडनैप, एक घंटे बाद खुद लौटा

Fri, 07 Feb 2014 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 के बुढ़नपुर से वीरवार सुबह एक बच्चे के किडनैप होने का मैसेज फ्लैश होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सारे शहर में व बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन


इसी बीच एक घंटे बाद बच्चा खुद अपने घर आ गया। उसका कहना था कि किडनैपर उसे मौलीजागरां में छोड़कर चले गए, लेकिन पुलिस को इस पूरी कहानी में शक है। फिलहाल सेक्टर-14 थाने में अज्ञात के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बुढ़नपुर में रेणू नाम की महिला अपने दो बच्चे विशाल व राहुल के साथ रहती है, जबकि उसका पति उसे पहले ही छोड़कर मुरादाबाद (यूपी) जा चुका है।

करीब चार महीने पहले रेणू ने कंट्रोल रूम में सूचित किया था कि विशाल व राहुल स्कूल जा रहे थे। रास्ते में उनके पास एक वैन रुकी और उसमें से दो व्यक्ति उतरकर विशाल को उठा ले गए, जिसकी राहुल ने घर आकर जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की सर्च शुरू हुई तो रेलवे स्टेशन से विशाल को एक घंटे में रिकवर कर लिया गया। तब विशाल ने पुलिस को बताया था कि रेलवे स्टेशन पर गाड़ी खड़ी कर किडनैपर कहीं चले गए और मौका पाकर वह भाग गया।

अब वीरवार को रेणू ने फिर से कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके बेटे राहुल को वैन सवार तीन लोग किडनैप कर ले गए।

सूचना पाकर तुरंत नाकाबंदी कराई गई, लेकिन राहुल एक घंटे बाद लौट आया और किडनैपर द्वारा मौलीजागरां में छोड़ने की बात कही।

पुलिस का कहना है कि वैन का जो नंबर बताया गया, वह किसी बॉर्डर के नाके से नहीं गुजरी। अब पुलिस पूरी जांच के लिए रेणू के पति को मुरादाबाद से लाकर पूछताछ करेगी।

अपहरण की कहानी में पुलिस को शक
पुलिस को इस बयान पर शक है, क्योंकि चार महीने पहले इस बच्चे का बड़ा भाई भी किडनैप हुआ था, जिसे रेलवे स्टेशन से पुलिस ने रिकवर किया था।

गाड़ी नंबर इस बार भी वही बताया गया, जो पिछली वारदात में था, जबकि असल में यह नंबर एक स्कूटर का है। बच्चे की मां ने पहले भी और इस बार भी अपने पूर्व पति पर किडनैपिंग के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें