महिला के गर्भ में बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मंडी गोबिंदगढ़ के एक नर्सिंग होम में शनिवार की सुबह उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला के गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने महिला डाक्टर पर प्रसव केस में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए और महिला डाक्टर पर हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग की। यहां स्थिति खतरनाक देखकर मौके पर पहुंचे एसएचओ मंडी गोबिंदगढ़ कंवलजीत सिंह ने स्थिति पर नियंत्रण किया।
पीड़ित महिला मंडी गोबिंदगढ़ के गांधी नगर गली नंबर-3 की निवासी और गुरजोत सिंह की पत्नी है। इस दौरान पीड़ित महिला की माता प्रीतइंद्र कौर बेदी ने बताया कि डाक्टर ने उसकी बेटी जसलीन के इलाज में कोताही बरती है।
उन्होंने कहा कि डाक्टर ने पहले उन्हें डिलीवरी का समय 31 दिसंबर दिया, फिर 10 जनवरी। उसके बाद डिलीवरी की डेट 17 जनवरी दी गई। जब उनका दर्द बढ़ा तो वह अपनी बेटी को उक्त नर्सिंग होम में ले आए जहां से डाक्टर ने दर्द बंद करने के लिए एक इंजेक्शन जसलीन को दे दिया।