फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम अनंत अब नहीं रहा अनाथ, लावारिस छोड़ गया था परिवार, पर किस्मत ले गई सात समंदर पार

Wed, 29 May 2019 11:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
अमेरिकन दंपती ने गोद लिया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपनों ने अनंत को महज एक दिन का होने पर ही दूर कर दिया था, लेकिन अब वह अनाथ नहीं है। उसे एक अमेरिकन दंपती ने गोद लिया है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने अमेरिकन दंपती को अनंत की कस्टडी दी। अमेरिकन दंपती ने भी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की योजनाओं व कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन


परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि अनंत अमेरिकन दंपति का नाम रोशन करेगा। साथ ही अनंत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपनों के छोड़ देने पर अनंत का लालन-पालन पंचकूला के शिशु गृह में हुआ। लेकिन अब उसका नया घर अमेरिका में होगा।

इससे पहले हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित शिशु गृह में लाए जाने के दौरान अनंत के दोनों पांव में दो-दो अंगुलियां ही थी। लेकिन शिशु गृह में इलाज मिलने पर अनंत अब पूरी तरह स्वस्थ है। अमेरिकन दंपति ने बच्चे को गोद लेने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


कृष्ण ढुल ने कहा कि केंद्र की दत्तक एजेंसी कारा द्वारा आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के बाद एडॉप्शन की कार्रवाई पूरी की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने अमेरिकन दंपति को मिठाई खिलाकर बच्चे की कस्टडी सौंपी। अमेरिकन दंपती ने भी अनंत को गोद लेकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें