फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया का बुखार ठीक हो गया, पर दर्द नहीं तो अपनाएं ये टिप्स

Mon, 17 Oct 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
doctor shimla
विज्ञापन
चिकनगुनिया का बुखार ठीक हो गया है, लेकिन दर्द से आराम नहीं है तो लोग ये कदम उठाकर इससे निजात पा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चिकनगुनिया का बुखार तो ठीक हो जाता है, लेकिन उसके बाद जोड़ों में होने वाले दर्द से लोगों को अधिक तकलीफ सहनी पड़ती है। साथ ही हाथ-पैरों में अकड़न रहने से भी मुश्किले बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ पीड़ितों में तो ये दर्द छह से सात हफ्ते में खत्म हो जाता है, जबकि कुछ में छह महीने से ज्यादा वक्त तक रह सकता है। जिनको दर्द की शिकायत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है वे गठिया विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं। इससे उन्हें काफी राहत मिल जाएगी। डेंगू और वायरल में भी दर्द की शिकायतें आ रही हैं।

बुखार खत्म होने पर ले सकते हैं पेन किलर

doctor shimla
चिकनगुनिया में इतना दर्द होता है कि मरीज चैन से रह नहीं पाता। लोग पेनकिलर की डिमांड करते हैं, लेकिन कई बार ये कदम मुश्किलें भी बढ़ा देता है।

पीजीआई के इंटरनल मेडिसिन के रुह्मेटालॉजी विंग के डॉ. अमन शर्मा ने बताया है कि जब तक बुखार और प्लेटलेट्स नार्मल नहीं होते तब तक  पेनकिलर दवाएं नहीं खानी चाहिए।

पेनकिलर खाने से ब्लीडिंग की शिकायत आ सकती है। उससे मरीजों की हालत खराब हो जाती है। जब बुखार पूरी तरह से खत्म हो जाए तब पेनकिलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि पेनकिलर का प्रयोग डॉक्टर से पूछकर ही करना चाहिए।
विज्ञापन

कई मरीजों को गठिया विशेषज्ञ की जरुरत पड़ती है

किसान एकता के समन्वयक देवेंद्र शर्मा - फोटो : Demo pic
चिकनगुनिया के 25-30 प्रतिशत मरीजों को गठिया विशेषज्ञ की जरुरत पड़ती है। डॉ. अमन शर्मा के मुताबिक यदि जोड़ों में दर्द रहता है तो एक्सरसाइज सोच-समझ करें। कई बार एक्सरसाइज करने से भी दर्द बढ़ जाता है, जो आगे चलकर परेशानी बढ़ा सकता है।

इस बारे में डॉक्टरी सलाह पर ही कोई कदम उठाएं। जीएमएसएच-16 के डॉक्टरों के मुताबिक दर्द से राहत नहीं मिल रही है तो थोड़ी बहुत सिकाई भी कर सकते हैं। दिन में दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं। यदि बहुत ज्यादा दर्द है तो आइस पैक से सिकाई करना अच्छा रहेगा।

पानी की कमी न होने दें
ऐसे मरीजों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। यदि बुखार है तो उसे हर घंटे बाद गिलास भर लिक्विड लेना चाहिए। इसमें ओआरएस का घोल, नींबू शिकंजी, नारियल पानी व छाछ ले सकते हैं। खाने में फल, सब्जियां, दाल और सलाद खाएं। चाय और काफी से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें