मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि सूबे के युवाओं को नशों से दूर करने के लिए पंजाब में ज्यादा से ज्यादा नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
पंजाब को नशामुक्त बनाया जाएगा ताकि युवा पीढ़ी इस बीमारी से दूर हो सके। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की माता एवं स्वर्गीय सूबेदार करतार सिंह धालीवाल की पत्नी जसवंत कौर धालीवाल की छठी बरसी के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे।
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की सभी तेरह सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। सिद्धू की अमृतसर वापसी के मामले पर बादल ने कहा कि भाजपा का मामला है इसलिए वे इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।