फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कल शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, एसी धर्मशालाओं में ठहरेंगे यात्री, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 26 Nov 2023 05:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यह यात्रा सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री में करवाई जा रही है। इस यात्रा का 50 हजार से अधिक लोग फायदा उठाएंगे। यात्रियों के खाने की व्यवस्था भी होगी। बता दें कि छह नवंबर को हुई बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को सरकार ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का आगाज 27 नवंबर यानी सोमवार को होगा। यात्रा में जाने वाले लोगों को एसी धर्मशालाओं में ठहराया जाएगा। खाना व श्रद्धालु किट भी मुहैया करवाई जाएगी। बड़ी बात है कि जब किसी धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु पहुंचेंगे तो वहां उनकी भाषा में तैनात गाइड विस्तार से जानकारी देंगे। इसके अलावा यात्रा को कामयाब बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


योजना के तहत पहली ट्रेन अमृतसर से नांदेड़ साहिब जाएगी। इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि सीएम अपने विधानसभा हलके धुरी से ट्रेन रवाना करेंगे। उनके साथ दिल्ली के सीएम व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। 

यह यात्रा सरकार की तरफ से बिल्कुल फ्री में करवाई जा रही है। इस यात्रा का 50 हजार से अधिक लोग फायदा उठाएंगे। यात्रियों के खाने की व्यवस्था भी होगी। बता दें कि छह नवंबर को हुई बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को सरकार ने मंजूरी दी थी। साथ ही यात्रा के प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए कमेटी गठित की गई थी।

ट्रेन और बस से करवाई जाएगी यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन और अजमेर शरीफ की रेलगाड़ी के माध्यम से यात्रा करवाई जाएगी। जबकि श्री अमृतसर साहिब, श्री तलवंडी साबो, श्री आनंदपुर साहिब, माता ज्वालाजी, चिंतपूर्णी देवी, नैना देवी, माता वैष्णो देवी, सालासर बालाजी धाम और खाटू श्याम धाम की यात्रा बसों के माध्यम से करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें