फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का वादा, नए साल में होगी सहायक प्राध्यापकों की नौकरी सुरक्षित

Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला में हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसी सहायक प्राध्यापक को नहीं हटाया जाएगा। सेवानिवृत्ति आयु तक उनकी नौकरी सुरक्षित की जाएगी।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालयों में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) को राहत भरा आश्वासन मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला में हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। किसी सहायक प्राध्यापक को नहीं हटाया जाएगा। सेवानिवृत्ति आयु तक उनकी नौकरी सुरक्षित की जाएगी। इसके लिए नए साल में विधानसभा में बिल लाया जाएगा।
विज्ञापन


पंचकूला में माता मनसा देवी गोशाला में स्वर्गीय रतनलाल कटारिया के 73वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उन्होंने कहा था कि विधानसभा के लगभग 1500 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा देंगे। रोजगार सुरक्षित होने तक किसी भी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर का रोजगार सरकार नहीं जाने देगी। हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं कि प्रदेश सरकार उन्हें भी जल्द ही सेवा सुरक्षा का नायाब तोहफा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें