फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुक से मारपीट: अफसर ने मानी गलती, कर्मियों की हड़ताल खत्म

Fri, 16 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कुक की पिटाई मामले में हड़ताल खत्म - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरियाणा के आवास पर रसोइये से अफसर द्वारा की गई मारपीट विवाद का वीरवार को पटाक्षेप हो गया। सीएम हाउस में तैनात मुख्यमंत्री स्टाफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने रसोइये और आरोपी अफसर के बीच समझौता करवा दिया। साथ ही संबंधित रसोइये की ड्यूटी भी सीएम हाउस में ही बहाल करवा दी।
विज्ञापन


उधर, इस समझौते के बाद पिछले छह दिनों से तमाम वीआईपी व वीवीआईपी आवासों पर कामकाज ठप किए बैठे हास्पिटेलिटी स्टाफ ने भी वीरवार शाम को अपनी हड़ताल वापस ले ली। जबकि दोपहर को समझौते से पहले तमाम कर्मचारियों ने एमएलए हास्टल में छठे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया था।

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रधान तारादत्त ने बताया कि आठ जून को सीएम हाउस पर हास्पिटेलिटी स्टाफ के रसोइये अनूप बहादुर की वहीं तैनात एक आला अफसर ने ब्रेड सर्व न कर पाने की वजह से पिटाई कर दी थी। जिसके बाद दस जून से कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी और अफसर के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-तीन थाना में डीडीआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि वीरवार को इस मामले सीएम हाउस की ओर से यूनियन को बातचीत का फिर से बुलावा आया था। उनके अनुसार, इस बैठक में आरोपी अफसर समेत सीएम हाउस में तैनात तमाम अफसर मौजूद थे। तारादत्त के अनुसार आला अफसरों की मौजूदगी में ही संबंधित अफसर ने अपनी गलती मानते हुए पीड़ित रसोइये को मिठाई खिलाकर गले लगाया। उन्होंने बताया कि विवाद खत्म हो गया है। साथ ही कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया गया कि हास्पिटेलिटी स्टाफ में शामिल कच्चे कर्मचारियों का वेतन भी अब आधार लिंक कर खातों में आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें